Kanhaiya-Jignesh: CPI नेता और JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. खबर है कि इस सिलसिले में मंगलवार को उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात भी हो चुकी है. सूत्रों के हवाले से आई कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राहुल गांधी और कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की पहले भी कुछ मुलाकातें हो चुकी हैं.
तो वहीं खबरें हैं कि कन्हैया के अलावा गुजरात के युवा दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mewani) भी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इनके अलावा पार्टी बीजपी विरोधी दूसरे युवा चेहेरों को भी अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश में है.
बताया जा रहा है कि राहुल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले युवा नेताओं की टीम बनाने में जुटे हैं, ताकि अगले चुनाव में वो मोदी को बेहतर तरीके से घेर सकें.