भारत में फिर कम हो सकती है Covishield के खुराकों के बीच गैप, सरकार कर रही है विचार

Updated : Aug 06, 2021 07:58
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ वैक्सीनेशन के मोर्चे पर तेजी से काम हो रहा है और रोजाना बड़ी संख्या में टीकाकरण भी जारी है. अब सरकार की तरफ से ऐसे संकेत मिले हैं कि कोविशील्ड (Covishield) की दो डोज़ के बीच के गैप को फिर से कम किया जा सकता है.

कोविड वर्किंग ग्रुप के सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सरकार इसपर विचार कर रही है और अगले कुछ हफ्तों में इसपर फैसला आ जाएगा. सरकार को वैज्ञानिक एविडेंस का इंतजार है जिस आधार पर कोई फैसला लिया जा सके.

फिलहाल कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच 12 से 16 हफ्तों के डोज़ का अंतर है. हालांकि भारत में जब टीकाकरण शुरू हुआ था उस वक्त ये अंतर 4 से 6 हफ्तों का था. जब टीके के गैप को बढ़ाया गया था उस वक्त भी सरकार ने कहा था कि ऐसा वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर किया जा रहा है जिसमें यह बात सामने आई कि खुराक के बीच लंबे अंतर ने अधिक एंटीबॉडी उत्‍पन्‍न की. लेकिन आलोचकों ने ये कहकर विरोध किया था वैक्सीन की कमी के कारण ये फैसला लिया गया है .

यह भी पढ़ें: Covaxin Quality: भारत बायोटेक ने मीडिया रिपोर्ट्स पर कहा- 200 टेस्ट से होकर गुजरती है हमारी वैक्सीन

COVISHIELDOxford vaccine

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?