Covid Vaccine: अमेरिका ने Pfizer-BioNTech को दिया फुल अप्रूवल, FDA से मिली मंजूरी

Updated : Aug 24, 2021 07:25
|
PTI

USA gives full approval to Pfizer-BioNTech: अमेरिका ने सोमवार को फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन को पूरी तरह से मंजूरी दे दी. इसी के साथ फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन (Covid vaccine) फुल अप्रूवल वाली पहली वैक्सीन बन गई है. इससे जनता का टीकों को लेकर भरोसा ऐसे समय में पुख्ता हो सकता है जब देश कोरोना वायरस के सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप का सामना कर रहा है. अब ये वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 16 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पूर्ण वैक्सीन बन गई है. इससे पहले इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी.

अमेरिका में दिसंबर महीने से फाइजर टीके का आपात उपयोग शुरू हुआ था और तब से अब तक 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. Pfizer के CEO अल्बर्ट बूर्ला ने एक बयान में उम्मीद जताई कि ये फैसला हमारे वैक्सीन में लोगों के भरोसे को बढ़ाने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: Joe Biden on Afghanistan: राष्ट्रपति बाइडेन ने पूछा- अब अफगानिस्तान नहीं छोड़ते तो कब छोड़ते?

AmericaUSACovid vaccinationPfizer-BioNTechcorona virusFDA

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?