Covid Vaccine: सरकार की तरफ से कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन की एक डोज़ आपकी जान बचाने में 96.6% तक असरदार है, जबकि दोनों डोज लेने के बाद इसकी प्रभावशीलता मामूली बढ़ोतरी के साथ 97.5% हो (Vaccine Efficacy to Death) जाती है. गुरुवार को ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने प्रेस कांफ्रेंस में ये बात बताई.
वहीं वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि गुरुवार 9 सितंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के 58% लोगों को कोरोना की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 18% लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. कुल वैक्सीन डोज़ की बात करें तो गुरुवार तक देश में कुल 71.65 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी है.
ये भी पढ़ें: Corona Third Wave: अगले महीने भारत में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, NIDM की रिपोर्ट में दावा