कोरोना की तीसरी लहर (Covid third wave) की आशंका के बीच देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. जिन राज्यों में कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है उनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) भी शामिल है. महाराष्ट्र के 7 नए ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंसर्न’ में पुणे, अहमदनगर, सतारा, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल है. अगर आकंड़ों की बात करें तो राज्य में कुल 52,025 सक्रिय मामलों में से 90.61% 10 जिलों के हैं, जिनमें से 37,897 या 72.84% सिर्फ पांच जिलों – पुणे, ठाणे, सतारा, अहमदनगर और मुंबई के मामले हैं.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: अनिल देशमुख के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, क्या जल्द होगी गिरफ्तारी?
जाहिर है यह उद्धव सरकार के लिए चिंता की बात है. क्योंकि कुछ ही दिनों में राज्य में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाना शुरू हो जाएगा. इसको लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है.