Delta variant को लेकर यूरोप में चेतावनी, अगस्त के अंत तक 90% नए कोविड मामले इसी वेरिएंट के होंगे

Updated : Jun 23, 2021 23:52
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस (Covid cases) का नया वेरिएंट डेल्टा (Delta variant) आने वाले महीनों में यूरोप में तबाही मचा सकता है. यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल यानी ECDC ने डेल्टा वैरियंट को लेकर चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, ये वेरियंट अगस्त के अंत तक यूरोपीय संघ (European Union) में 90 प्रतिशत नए कोविड मामलों (90 percent of new Covid cases) के लिए जिम्मेदार हो सकता है. ECDC ने ये भी बताया कि अल्फा वेरिएंट के मुकाबले डेल्टा 40 से 60 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है, और अगस्त तक नए मामलों में तेजी से इजाफा होने की आशंका है.

बता दें कि डेल्टा वेरियंट के कारण ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस समेत कई देशों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. चिंता की बात ये है कि इन सभी देशों में टीकाकरण की तेज रफ्तार के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है.

 

 

EuropeCovidDelta Variant

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?