भारत में कोरोना (Covid-19) की तीसरी लहर (Third wave) को लेकर एक्सपर्ट्स लगातार चेता रहे हैं. हैदराबाद और कानपुर IIT में विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने जो दावा किया है वो डराता है.
उनकी रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त (August) के महीने में ही कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. जिसमें हर रोज एक लाख कोरोना मामले देखने को मिल सकते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि खराब स्थिति में कोरोना के मामले डेढ़ लाख तक भी पहुंच सकते हैं.
विशेषज्ञों के मुताबिक अगस्त के महीने में शुरू होने वाली तीसरी लहर अक्टूबर में अपने पीक पर जा सकती है. दूसरी लहर में लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर डराने वाली थी अगर तीसरी लहर ने भी ऐसी तबाही मचाई तो देश के लिए मुश्किल हो सकती है. शोधकर्ताओं की टीम ने ब्लूमबर्ग ने बताया कि कोविड -19 मामलों में हो रही वृद्धि कोरोनो वायरस महामारी की तीसरी लहर को आगे बढ़ाएगी. उन्होंने बताया कि केरल और महाराष्ट्र में जिस तरह कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं इससे स्थिति खराब हो सकती है.