सिंगापुर एशिया का पहला देश बन गया है जहां कोरोना वैक्सीन आ चुकी है. सोमवार को यहां फ़ाइज़र-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बेल्जियम से पहुंची. ब्रिटेन और यूएस के अलावा सिंगापुर दुनिया के चंद देशों में शामिल हो गया है जिसके पास कोरोना वैक्सीन आ चुकी है. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सिंगापुर में कोरोना वैक्सीन की पहली शिपमेंट को देख कर खुशी हो रही है. उम्मीद है नया साल खुशी और सेहत लाएगा. आपको बता दें कि 57 लाख की आबादी वाले सिंगापुर का प्लान है कि वो अपने सभी नागरिकों को सितंबर-अक्टूबर 2021 तक वैक्सीनेट कर लेगा.