क्या जानलेवा कोरोना वायरस लैब में बनाया गया? साइंस लेखक निकोलस वेड ने की editorji से Exclusive बातचीत

Updated : May 25, 2021 18:17
|
Editorji News Desk

मशहूर साइंस राइटर और एडिटर निकोलस वेड (Nicholas Wade) ने दावा किया है कि इस बात की पूरी आशंका है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) चीन के वुहान लैब (Wuhan Lab) में तैयार हुआ है. निकोलस के इस दावे की दुनियाभर में चर्चा है.

अब editorji ने इसी मुद्दे पर निकोलस वेड से Exclusive बातचीत की है. भारत में पहली बार किसी डिजिटिल मीडिया प्लैफॉर्म पर निकोलस आए हैं. न्यूज गुरू के हमारे शो में विक्रम चंद्रा ने उनसे विस्तार से बात की है. 

दरअसल निकोलस ने मई महीने की शुरुआत में ही 'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ में 'कोविड की उत्पत्ति: वुहान में भानुमती का पिटारा लोगों ने खोला या प्रकृति ने?’ शीर्षक से एक लेख लिखा था. इसी पर बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात के पूरे आसार हैं कि ये वायरस प्राकृतिक नहीं है, बल्कि लैब में बनाया गया है. निकोलस ने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को फंड मुहैया कराने वाली अमेरिकी संस्था इकोहेल्थ एलायंस ऑफ न्यूयॉर्क के अध्यक्ष डॉ. पीटर डास्जैक के इंटरव्यू को अपने खुलासे का आधार बनाया है. 

यह भी पढ़ें | बचाव ही है कोरोना का सबसे बड़ा इलाज, दूसरी लहर के बीच इन नए लक्षणों को लेकर बरतें सतर्कता

वेड ने बताया कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के रिसर्चर्स मानव कोशिकाओं और चूहों को कोरोना वायरस से संक्रमित करने के लिए ‘गेन ऑफ फंक्शन’ प्रयोग कर रहे थे. वे न्यूनतम सुरक्षा इंतजामों के साथ ये प्रयोग कर रहे थे, इसी दौरान ये वायरस लीक हो गया होगा. 

इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) समेत कई और लोग भी यह आशंका जता चुके हैं कि कोरोना वायरस चीन की किसी प्रयोगशाला से फैला है. ट्रंप ने इसे चाइनीज वायरस करार दिया था. पर भले ट्रंप के दावे को कूटनीतिक दांव बताकर खारिज किया जा सकता है, लेकिन हालात वुहान पर उंगली तो जरूर उठा रहे हैं. 

उन्होंने वुहान लैब की प्रमुख शी का भी जिक्र किया जो बैट लेडी के नाम से मशहूर हैं. 

दिसंबर 2019 में चीन के वुहान से कोरोना वायरस फैला था, और देखते ही देखते ये दुनियाभर में फैल गया और वैश्विक महामारी बन गया. अबतक इसने करीबन 35 लाख लोगों की जान ले ली है. बहुत से एक्सपर्ट्स वुहान को ही इसका जन्मदाता मानते हैं, लेकिन चीन की चालबाजी की वजह से ये अब तक साबित नहीं हो सका है.

Also Read | खास तौर पर बच्चों को ही प्रभावित नहीं करेगी कोरोना की तीसरी लहर, IAP ने जारी की गाइडलाइंस

बहरहाल editorji के News Guru शो में आप लगातार ऐसी ही हस्तियों से रू-ब-रू हो सकते हैं और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय बना सकते हैं.

Covid 19Nicholas WadeChinaWuhan Lab

Recommended For You

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL: रंगभेदी बयानों के बाद Sam Pitroda का इस्तीफा, कांग्रेस नेता का विवादों से रहा है पुराना नाता

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL STORY: अरबों की कंपनी के मालिक अब जेल में काट रहे दिन, कहानी सुभिक्षा के फाउंडर R Subramanian की

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Mumps: बच्चों पर मंडरा रहा 'काल' , क्या है Mumps और इसके लक्षण ? जानें बचने का तरीका

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: घरेलू सामानों की सस्ते में होगी रिपेयरिंग, जानें क्या है Right to Repair Act?

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: 16 मार्च से Paytm-Wallet में डिपॉजिट बंद; यूजर जानें क्या चलेगा क्या नहीं?