एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (Entertainment Society of Goa) ने गुरुवार को राज्य में फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक शूटिंग के लिए दी गई सभी अनुमति रद्द कर दी है. कोविड 19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कई फिल्म और टीवी धारावाहिक निर्माता, जो शूटिंग के लिए मुंबई से गोवा चले गए थे, उन्हें अपने कार्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है. कोरोना से हालात बेहतर होने के बाद ही अब ESG आगे अपने फैसले की समीक्षा करेगी