Covid-19 Transmission: आंसू से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, अमृतसर में हुई स्टडी में दावा

Updated : Aug 09, 2021 11:38
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण को लेकर दुनिया भर में इन दिनों अलग-अलग तरह से रिसर्च की जा रही हैं. इसी के तहत एक स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमण मरीजों के आंसुओं (Covid-19 by Tears) से भी फैल सकता है. ये स्टडी अमृतसर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ने की है. इस दौरान 120 मरीजों के सैंपल पर नजर रखी गई. हालांकि एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि कोरोना का सबसे ज्यादा संक्रमण सांस के जरिए ही होता है. लेकिन वायरस फैलने के दूसरे माध्यमों को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है. 

ये भी देखें: कोरोना से रिकवर हुए बच्चों में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम, जानें इसके लक्षण 

ये स्टडी कोरोना के 120 मरीजों पर की गई. इनमें से 60 मरीजों में आंसुओं के जरिए वायरस शरीर के दूसरे हिस्से में पहुंच गया. जबकि 60 मरीजों में ऐसा नहीं हुआ. शोधकर्ताओं ने 41 रोगियों में कंजंक्टिवल हाइपरमिया, 38 में फॉलिक्युलर रिएक्शन, 35 में केमोसिस, 20 रोगियों में म्यूकॉइड डिस्चार्ज और 11 में खुजली जैसे लक्षण पाए. इस रिसर्च में शामिल लगभग 37% लोगों में ocular manifestation के साथ हल्का कोविड -19 इंफेक्शन था और 63% में कोविड-19 के गंभीर लक्षण थे.

सबसे पहले समझ लेते हैं ocular manifestation का मतलब क्या है? Ocular manifestation का मतलब है शरीर में होने वाले किसी रोग की वजह से आंख पर पड़ने वाला असर. 

इस अध्ययन के लिए पेशेंट की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने से 48 घंटों के अंदर आंसू के नमूने लिए गए. 120 में से 21 मरीजों के आंसू आरटीपीसीआर में कोरोना पॉजिटिव थे. जिनमें से 11 मरीजों को ocular manifestations था जबकि 10 को ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी.

रिसर्च के नतीजों के बाद लोगों से और सावधानी बरतने को कहा गया. इनमें भी नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए अधिक सावधानी की सलाह दी गई है.

ये भी देखें: क्या कैश से भी फैल सकता है कोरोना इन्फेक्शन, जानिये क्या कहती है रिसर्च 

CoronaCovid 19eye

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी