भारत बायोटेक ने कहा कि उसका कोविड-19 टीका Covaxin भारत और ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी है. रविवार को कंपनी ने मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध का हवाला देते हुए कहा कि उसकी वैक्सीन भारत में कोरोना के बेहद संक्रामक स्ट्रेन B.1.167 और ब्रिटेन के B.1.1.7 के खिलाफ कारगर साबित हुई है. ये अध्ययन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने संयुक्त रूप से किया है. शोध के मुताबिक, कोवैक्सीन ऐसी एंटीबॉडी पैदा करती है, जो कोरोना वायरस के सभी मौजूदा वैरिएंट का मुकाबला करने में सक्षम है.