क्या गायत्री मंत्र से ठीक हो सकते हैं कोरोना के मरीज, एम्स के डॉक्टर कर रहे हैं अध्ययन

Updated : Mar 20, 2021 16:57
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस के दोबारा से बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिक मंत्रों के माध्यम से वायरस के प्रभाव को कम करने की दिशा में अध्ययन कर रहे हैं. ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं कि क्या गायत्री मंत्र और प्राणायाम करके कोविड-19 के मामलों को ठीक किया जा सकता है? आउटलुक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस अध्ययन के पीछे का उद्देश्य यह जानना है कि क्या मंत्रों और प्रणायाम का इस प्रकार की गंभीर बीमारी को ठीक करने पर कोई असर होता है?

रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 20 रोगियों के साथ विशेषज्ञ इस मामले पर अध्ययन कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि शोध के लिए शामिल किए गए 20 रोगियों को दो समूह में विभाजित किया गया है. पहले समूह के लोग सामान्य उपचार के साथ सुबह और शाम को प्राणायाम के एक घंटे के सत्र के अलावा गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं. जबकि दूसरे समूह के लोगों को केवल कोविड-19 के लिए सामान्य उपचार दिया जा रहा है. इन दोनों समूहों में आने वाले अंतर को जानने के लिए 14 दिनों तक अध्ययन किया जाएगा. इसके बाद बाद नतीजे की रिपोर्ट प्रकाशित करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा.

AIIMS RishikeshCOVID 19

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी