भारत में कोरोना (Covid-19) संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों ने लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है और इसका असर भी दिखने लगा है. देशभर में कोरोना रिकवरी रेट (Coronavirus Recovery rate) तेजी से बढ़ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि 3 मई को कोरोना रिकवरी रेट में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोमवार को रिकवरी रेट 82 फीसदी रहा, जबकि 2 मई को रिकवरी रेट 78 फीसदी था. साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों में कोविड के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है, इन राज्यों को जरूरी मानक अपनाने चाहिए.