कोरोना से लड़ाई में भारत को हर गुजरते दिन के साथ कामयाबी मिलती दिख रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 24 घंटे में देख में 46 हजार 148 नए केस आए जबकि 979 मरीजों की कोरोना से जान चली गई. अहम ये है कि 77 दिनों बाद ऐसा हुआ है जब देश में कोरोना से मरने वालों (death from corona) का आंकड़ा एक हजार से कम है. बीते 24 घंटों में 58 हजार 578 मरीज ठीक हुए है और रिकवरी रेट बढ़कर 96.80 पर पहुंच गया है.
एक्टिव मरीजों (Active patients) की बात करें तो उनकी संख्या भी घटकर 5 लाख 72 हजार 994 हो गई है, जोकि कुल मामलों का 1.89 फीसदी है. देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3 करोड़ 2 लाख 79 हजार 331 हो गई है जबकि अब तक कुल 3 लाख 96 हजार 730 मरीज इस महामारी से जिंदगी की जंग हार चुके हैं. वैक्सीनेशन की बात करें तो रविवार महज 17 लाख लोगों को ही टीका लगा...इसके साथ वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 32.36 करोड़ को पार कर गया है.