देश में इस वक्त 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी (MP Minister Usha Thakur) लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगाई जा रही है. इसी बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की भाजपा सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने अजीबो-गरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड के दोनों टीके लगवाएं (Vaccination) हैं वो 500 रुपये पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में ज़रूर डालें.
उन्होंने कहा मैं आप सभी से करबद्ध प्रार्थना करना चाहती हूं, मैंने भी इस अभियान की शुरुआत की है. मेरा निवेदन ये है कि यदि प्रभु ने हमको सक्षम और समर्थ बनाया है, तो कोवैक्सीन जो हमको लगी, हम जानते हैं कि प्रति व्यक्ति एक डोज़ 250 रुपये का है. यदि दोनों वैक्सीन हमको लग चुकी है तो मैं सबसे हाथ जोड़ कर प्रार्थना करना चाहती हूं, कि 500 रुपये पीएम केयर्स फंड में, जो सक्षम हैं जो समर्थ हैं वो अवश्य डालें, ये मेरा निवेदन हैं."
हालांकि अपने इस बयान को लेकर अब उषा ठाकुर ट्रोल भी हो रही हैं.