कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण के बीच UIDAI ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के लिए आधार कार्ड (Aadhar card) को जरूरी नहीं बताया है. UIDAI ने इस बाबत एक बयान जारी किया है जिसके मुताबिक यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो भी उसे वैक्सीन से वंचित नहीं किया जा सकता. बयान में ये भी कहा गया कि आधार कार्ड ना होने की दिशा में मरीज को दवा, अस्पताल में भर्ती करने या इलाज करने से मना नहीं किया जा सकता.
यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि आधार कार्ड के लिए एक्सेप्शन हैंडलिंग मैकेनिज्म (ईएचएम) स्थापित है जिसका 12 अंकों के बायोमेट्रिक आईडी के अभाव में सुविधा और सर्विसेज की डिलीवरी तय करने के लिए इसका पालन किया जाना चाहिए.दरअसल UIDAI का बयान इस लिहाज से बेहद अहम है कि अगर किसी व्यक्ति का वेरिफिकेशन नहीं हो पाता तो भी संबंधित एजेंसी को आधार अधिनियम, 2016 में निर्धारित विशिष्ट मानदंडों के अनुसार सेवा प्रदान करनी होगी.