कोरोना (Corona) की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की तमाम आशंकाओं के बीच राहत की ख़बर है. नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन के मुताबिक जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) की वैक्सीन को कुछ हफ्तों में ही आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी जा सकती है. माना जा रहा है कि आपातकालीन मंजूरी मिलने पर सितंबर से भारत में 12 से 18 साल के बच्चों को जाइडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन लगनी शुरु हो जाएगी.
वहीं जाइडस कैडिला के बच्चों पर किए गए ट्रायल के नजीते भी सितंबर से पहले ही उपलब्ध होने की उम्मीद है. बता दें कि भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन भी जल्द ही उपलब्ध हो सकती है. फिलहाल इस वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल शुरु हो चुका है को सितंबर के अंत तक इस ट्रायल के नतीजे आने की उम्मीद है.