देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona) कमजोर तो पड़ रही है लेकिन नए मामलों में लगातार दूसरे दिन मामूली बढ़ोतरी हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बुधवार को 24 घंटे में 67 हजार 208 नए मामले (New cases of corona) दर्ज किए गए और कोरोना ने 2 हजार 330 मरीजों की जान ली. इसी दौरान 1 लाख 3 हजार 570 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. बता दें कि मंगलवार को देश में 62,224 नए केस दर्ज किए गए थे.
राहत की बात ये है कि कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या (Number of active patients) 8 लाख 26 हजार 740 हो गई है जो बीते 71 दिनों में सबसे कम है. देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी 95.93 प्रतिशत तक पहुंच गई . बहरहाल देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या दो करोड़ 97 लाख 313 हो गई है जबकि कुल मौतों की संख्या भी बढ़कर 3 लाख 81 हजार 903 पर पहुंच गई है. उधर वैक्सीनेशन के मोर्चे पर थोड़ी राहत की खबर है. बुधवार को देश में 34 लाख 63 हजार टीके लगाए गए. जिससे वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 25 करोड़ 55 लाख हो गया है.