Corona Update: 24 घंटे में 60 हजार नए केस, 74 दिनों के बाद सबसे कम एक्टिव केस

Updated : Jun 19, 2021 11:11
|
Editorji News Desk

देश में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना की दूसरी लहर (second wave of corona) कमजोर पड़ती जा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को देश में 24 घंटों में 60,753 नए कोरोना केस आए और 1647 मरीजों की जान चली गई है.

इससे पहले गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. शुक्रवार को 24 घंटे में 97,743 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं . देश में लगातार 37वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. अच्छी खबर ये भी है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या 74 दिनों बाद सबसे कम हुए हैं. फिलहाल इनकी संख्या 7 लाख 60 हजार है.

बहरहाल देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर दो करोड़ 98 लाख 23 हजार 546 हो गई है जबकि - 3 लाख 85 हजार 137 लोग इस महामारी की वजह से जान गंवा चुके हैं. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर बात करें तो शुक्रवार को देश में 33 लाख टीके लगाए गए. जिससे वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 27 करोड़ 23 लाख के पार पहुंच गया.

corona in indiacovid 19 deathcorona news

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?