Corona Third Wave: वैज्ञानिकों ने जताई तीन महीने बाद आने की संभावना, वैक्सीन के कारण असर होगा कम

Updated : Sep 14, 2021 00:02
|
Editorji News Desk

Corona Third Wave: कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेके बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU के वैज्ञानिकों ने एक जानकारी साझा की है. इस जानकारी के मुताबिक देश में तीन महीने बाद कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है. हालांकि वैज्ञानिकों ने इसके पहले के मुकाबले कम घातक रहने की भी बात कही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस लहर को रोकने में सबसे बड़ा रोल वैक्सीन (Vaccine) का होगा क्योंकि टीका लगवा चुके और कोरोना से ठीक हुए लोग एक विशेष प्रोटेक्टिव ग्रुप में सुरक्षित रहेंगे.

वैज्ञानिकों ने बताया कि हमारी इम्यूनिटी 70 प्रतिशत से ज्यादा रहने पर उस एरिया या ग्रुप में कोरोना का असर कम रहेगा और धीरे-धीरे कोरोना वायरस की फ्रीक्वेंसी घटने लगती है. यानी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहने पर कोरोना का खतरा ना के बराबर रह जाता है और यही वो दांव है जो महामारी की तीसरी लहर को रोकेगा. अध्यन कर रहे दल के मुताबिक यूपी में 70 प्रतिशत लोगों में सीरो पॉजिटिविटी डेवलप हो चुकी है और ये एक अच्छा संकेत है.

ये भी पढ़ें: NEET से छूट देने वाला बिल Tamil Nadu विधानसभा में पास, BJP को छोड़कर सभी ने किया समर्थन

BHUCoronavaccinethird wave

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?