कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि कुंभ मेले में आने वाले सभी लोगों को अपने साथ कोरोना की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट लानी होगी. साथ ही कोर्ट ने सीएम तीरथ सिंह रावत के उस फैसले की भी निंदा की है जिसमें उन्होंने कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बिना कोरोना टेस्ट आने की इजाजत दी थी. एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये निर्देश जारी किए हैं साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए. वैक्सीन लगवा चुके लोग अपना सर्टिफिकेट दिखाकर कुंभ में प्रवेश कर सकते हैं. बता दें कि मौजूदा सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उस फैसले को पलट दिया था जिसमें कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना का RT-PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा.