एक दिन की राहत के बाद देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) ने रफ्तार पकड़ी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक देश में 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 788 नए कोरोना केस आए और 3207 मरीज इस महामारी की वजह से जिंदगी की जंग हार गए.
इससे पहले सोमवार को 1 लाख 27 हजार 510 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2795 संक्रमितों की मौत हुई थी. अच्छी बात ये है कि 24 घंटे में 2 लाख 31 हजार 456 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. ये लगातार 20वां दिन है जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए केसों से काफी ज्यादा है.
इसके अलावा देश में लगातार छठे दिन पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी के आसपास बना हुआ है. एक्टिव केसों की संख्या 17 लाख 93 हजार 645 दर्ज की गई है. मंगलवार को ये संख्या 18 लाख 95 हजार 520 थी.
वैक्सीनेशन की बात करें तो मंगलवार को देश में 23 लाख 97 हजार टीके लगाए गए. देशभर में अब तक 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 23 लाख 97 हजार टीके लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें | कोरोना की सेकेंड वेव से सड़क पर आए करोड़ों लोग, सिर्फ 2 महीने में 2.2 करोड़ की नौकरी गई: CMIE