कोरोना का कोहराम: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा केस, 1185 की मौत

Updated : Apr 16, 2021 11:06
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर हर गुजरते दिन के साथ और खौफनाक होता जा रहा है. शुक्रवार सुबह आए आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक 24 घंटे में देश में 2 लाख 17 हजार 353 नए केस आए और महामारी ने 1185 मरीजों की सांसे थाम लीं. ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के 2 लाख नए केस आए हैं और एक हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें | UP में रविवार को टोटल लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 10 हजार तक का जुर्माना

मौत का ये आंकड़ा पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है. शुक्रवार को जारी आंकड़ों को जोड़ने पर अप्रैल माह के पहले 16 दिन में अब तक कुल 21 लाख 42 हजार 582 नए केस सामने आ चुके हैं, जबकि इसी दौरान कुल 11,840 मरीज़ों ने जान भी गंवाई है. चिंता की बात ये भी है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 15 लाख 69 हजार 743 हो गई है.

इन सबके बीच राहत की खबर केवल तेज रफ्तार वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) की है. देश में अब तक 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 को वैक्सीन लग चुका है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में गुरुवार को आए 17 हजार केस, केजरीवाल ने कहा वैक्सीनेशन पर ना हो कोई भी पाबंदी

Covid vaccinationCOVID-19coronavirus cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?