कोरोना के डेल्टा वेरिएंट(Delta Variant) के बढ़ते दायरे के बीच इंग्लैंड(England) में सभी कोरोना प्रतिबंधों (Corona restrictions Removed) को हटा लिया गया है. यानि, अब किसी भी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं होगी, अब कितने भी लोग एक साथ इकट्टा हो सकते हैं. कुछ जगहों को छोड़कर मास्क लगाने को भी गैर जरूरी कर दिया है. वहीं पब, क्लब और रेस्टरोंट को भी पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है. हालांकि पीएम बोरिस जॉनसन ने अभी भी लोगों से एहतियात बरतने को कहा है.
जिसके बाद लंदन के एक नाइट क्लब में एंट्री के लिए लोग बाहर कतार में खड़े भी दिखे. हालांकि इसी बीच रविवार को किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषि सुनक ही आइसोलेशन में चले गए हैं.