दुनिया भर में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है. अबतक इससे अछूते धरती के सबसे दक्षिण में मौजूद महाद्वीप अंटार्कटिका पर भी अब इसका हमला हो गया है.. सोमवार को यहां भी कोविड-19 ने दस्तक दे दी है. अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के चिली स्थित एक रिसर्च सेंटर में 36 लोग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. संक्रमित लोगों में 26 सेना के हैं जबकि 10 लोग मेंटेनेंस वाले हैं. बतां दें कि अंटार्कटिका ने इससे पहले टूरिस्ट के लिए ट्रैवल बैन कर दिया था ताकि महाद्वीप कोरोना से मुक्त रह सके.