छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बीमार होने के बाद नक्सल दंपति ने सुरक्षा बलों से मदद मांगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. नक्सली दंपति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
बस्तर क्षेत्र के IG सुंदरराज पी. ने बताया कि कांकेर जिले में स्थित कोविड केयर सेंटर में पुलिस ने नक्सली अर्जुन ताती और लक्ष्मी को भर्ती कराया है. ये दोनों बुधवार रात कामतेड़ा गांव स्थित BSF के शिविर में पहुंचे थे और मदद मांगी थी.