कोरोना वायरस(Corona Virus) के संक्रमण से जूझ रहे 91 साल के महान एथलीट और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह(Milkha singh) की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्तपाल (Fortis Hospital) में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल के सीनियर मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं. परिवार के मुताबिक, उन्हें लूज मोशन की भी समस्या हो रही थी.
बता दें कि, चंद रोज पहले मिल्खा सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तब से वो अपने घर पर ही आइसोलेशन में थे. सोमवार को मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा गया.