देश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के मामले अब ढलान पर हैं लेकिन मौतों की संख्या में मामूली गिरावट चिंता बढ़ा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक देश में 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार 734 नए कोरोना केस आए और 3128 मरीजों की सांसें कोरोना ने थाम लीं. ये लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना के नए केसों (New cases of corona) की संख्या 2 लाख से कम रही है. 24 घंटे में 2 लाख 38 हजार लोग कोरोना से ठीक (Recovered from corona) भी हुए हैं. यानी बीते दिन 88,416 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शनिवार को 165,553 लाख नए केस दर्ज किए गए थे. आकड़े बताते हैं कि 50 दिनों बाद देश में कोरोना के नए केसों की संख्या 1.50 लाख के आसपास रही है. देश में कोरोना से डेथ रेट 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 91 फीसदी से ज्यादा है. बहरहाल देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या दो करोड़ 80 लाख 47 हजार 534 हो गई है जबकि 3 लाख 29 हजार 100 मरीज इससे दम तोड़ चुके हैं. वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में रविवार को 10 लाख 18 हजार टीके लगाए गए. 30 मई तक देशभर में 21 करोड़ 31 लाख 54 हजार 129 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं