कोरोना (Corona) का क़हर बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है. शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों (Share Market) ने गिरावट के साथ हफ्ते का अंत किया. दिनभर बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रहा.
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 202 अंक यानि 0.42 फीसदी का गोता लगाकर 47,878 के स्तर पर बंद हुआ. तो निफ्टी (Nifty) भी 65 अंक यानि 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 14,341 पर क्लोज़ हुआ. उधर, बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधा-आधा फीसदी तक की तेजी दर्ज की.