देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कहीं लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू लगाई जा रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में संक्रमण में तेजी को देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य के कई शहरों में लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी है (extended lockdown in many cities)
जबकि सभी शहरों में शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लागू रहेगा. इसके तहत इंदौर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन जिले के सभी शहरों में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. वहीं बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा. जबकि, बालाघाट, नरसिंघपुर, सिवनी जिलों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक 10 दिनों का लॉकडाउन रहेगा.