गुजरात में कोरोना का कहर, अस्पताल के बाहर एंबुलेंस तो श्मशान के बाहर लंबी कतार

Updated : Apr 14, 2021 20:09
|
Editorji News Desk

कई राज्यों में कोरोना (Corona) मामलों की रिकॉर्ड उछाल और बढ़ते मौत के आंकड़ों से अब हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि ना हॉस्पिटल में जगह है और ना श्मशान घाटों में, दोनों जगहों पर वेटिंग का टाइम बढ़ गया है. गुजरात (Gujarat) की राजधानी अहमदाबाद में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं, यहां सिविल अस्पताल के एंबुलेंस (ambulances )की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

पिछले कुछ दिनों से इमरजेंसी सेवाओं में आने वाले कोविड मरीजों की तादात बढ़ने से यहां 60 और एंबुलेंस बढ़ा दी गई है. इससे पहले खबर आई थी कि सूरत के तीन मुख्य श्मशान गृह में शवों के इतने अंबार लगे कि चिता की भट्टी तक पिघल गई, विडंबना ये रही कि 24 घंटे शव जलने के बावजूद लोगों को अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए 8 से 10 घंटे तक का वेट करना पड़ रहा है. हालांकि, राज्य के सीएम विजय रूपाणी का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. 

Covid deathHospitalVijay RupaniGujrat

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?