तमाम कवायदों के बावजूद देश की राजधानी दिल्ली में (Capital Delhi) कोरोना को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है. शनिवार को यहां 24 घंटे में 25 हजार 219 नए मरीज सामने आए जबकि रिकॉर्ड 412 मरीजों की जान गई है. राजधानी में लगातर दसवें दिन 300 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है.
हालांकि नए मरीजों की संख्या में मामूली कमी दिखी है. शुक्रवार को दिल्ली में जहां 27 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए थे वहीं शनिवार को ये संख्या 25 हजार से कुछ ज्यादा रही. शनिवार को 24 घंटे में दिल्ली में 27,421 लोगों ने कोरोना वायरस (Corona virus) को मात दे कर अस्पताल से घर लौटे हैं. फिलहाल दिल्ली में एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या 96 हजार 747 है. इस बीच दिल्ली में लगातार ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड के लिए भटकते लोगों की तस्वीरें सामने आ रही है.