ब्रिटेन (Britain) में एक बार फिर कोरोना (Corona) मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. बीते 24 घंटे में वायरस की वजह से 49 लोगों की मौत (49 deaths) हो गई है, जबकि जनवरी के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा मामले (50 thousand new cases) सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यहां एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की चर्चा शुरू हो गई है.
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, देश में एक दिन में 51870 कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं. एक सप्ताह में पॉजिटिव केसों की संख्या में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है. अचानक मामलों में भारी उछाल के लिए विशेषज्ञ कोरोना प्रतिबंधों में ढील और यूरो 2020 को जिम्मेदार ठहराया है.