देश में कोरोना महामारी कर्व धीरे-धीरे नीचे आ रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.73 लाख केस सामने आए हैं, जो लगातार दूसरे दिन भी 2 लाख से कम हैं. यानि आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1, 73, 790 नए केस सामने आए हैं, जबकि 3617 कोरोना मरीज़ों की मौत हो गई है, हालांकि लगातार नए मामलों की तुलना में मरीजों के ठीक होने की दर यानि रिकवरी रेट में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. बीते दिन देश में 2.84 लाख से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी गए हैं. देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,77,29,247 है तो कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,51,78,011 है, वहीं अब तक देश में 3,22,512 लोगों की कोरोना की वजह से जान भी चली गई है.