आम जनजीवन के पटरी पर लौटने के बीच नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल (Dr VK Paul) ने चेताया है कि भारत (India) अभी तक कोविड-19 के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी हासिल नहीं कर सका है, इसीलिए वायरस (Corona Virus) के नए स्वरूप के प्रभावों से इनकार नहीं किया जा सकता. डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी हमारी लड़ाई में अगले 100 से 125 दिन काफी अहम रहने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में स्थिति बद से बदतर हुई है और WHO की कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को हल्के में नहीं लिया जा सकता. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हाल के दिनों में देखा गया कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के साथ लोगों में लापरवाही बढ़ी है और मास्क के इस्तेमाल में गिरावट दर्ज की गई है. मंत्रालय ने चेताया कि पड़ोसी मुल्कों में कोरोना केसों में इजाफा हो रहा है और तीसरी लहर का पीक दूसरी लहर से भी ज्यादा होगा.
ये भी पढ़ें । Third Wave: केंद्र ने कहा- WHO की चेतावनी गंभीर, हल्के में नहीं ली जा सकती थर्ड वेव