मामूली राहत के बाद देश में कोरोना वायरस (Corona virus) ने फिर रफ्तार पकड़ी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 298 नए केस दर्ज किए गए जबकि 3,847 मरीजों की मौत हुई है. ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में 2 लाख से ज्यादा नए केस आए थे. इससे पहले बुधवार को 2 लाख 8 हजार 921 नए केस आए थे. हालांकि बुधवार को 4,157 मरीज जिंदगी की जंग हारे थे.
एक्टिव केसों (Active case) की बात करें तो उनकी संख्या देश में फिलहाल 24 लाख 19 हजार 907 है. सरकार के मुताबिक 24 घंटे में 75 हजार 684 एक्टिव केस कम हुए हैं. बहरहाल देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 2 करोड़ 73 लाख 69 हजार 93 हो गई है जबकि 3 लाख 15 हजार 235 मरीजों की मौत हो चुकी है. वैक्सीनेशन की मोर्चे पर बात करें तो बुधवार को देश में 18 लाख 85 हजार 805 टीके लगाए गए. अब देश में 20 करोड़ 26 लाख 95 हजार 874 लोगों को वैक्सीन की डोज मिल चुकी है. कोरोना से रिकवरी रेट भी बढ़कर 90.01% हो गया है जबकि पॉजिटिविटी रेट 9.79% पर बना हुआ है.