ईरान (Iran) में कोरोना के मामलों में (Corona Cases) आए जबरदस्त उछाल ने देश में हाहाकार मचा दिया है. स्थिति ऐसी है कि यहां हर दो मिनट में कोरोना के कारण एक शख्स अपनी जान गंवा दे रहा है. ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने सोमवार को ये जानकारी दी है. सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, यहां एक दिन में 588 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई और 40,808 नए केस मिले.
खबर है कि बढ़ते केसों के चलते अब कई शहरों में बेड्स की कमी हो गई है. देश में वैक्सीन की कमी (Vaccine shortage) के कारण भी कोरोना की रफ्तार पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है. उधर सोशल मीडिया पर लोग लगातार वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं. 8.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में अब तक सिर्फ 4 फीसदी लोगों को ही पूरी तरह से टीका लगा है.
वहीं ईरान की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि देश में कोरोना की 5वीं लहर चल रही है और इसका कहर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यह संकट कितना बढ़ने वाला है.