Covid 19 Update: कई दिन बाद देश में घटे कोरोना मामले, 24 घंटे में आए 30 हजार नए केस

Updated : Aug 03, 2021 11:48
|
Editorji News Desk

भारत (Covid 19 India) में कई दिन बाद कोरोना संक्रमण (Corona Update) के केसों में भारी कमी देखी गई है. पिछले कई दिनों से 40 हजार के ऊपर आ रहे नए केस घटकर 30 हजार पर आ गए हैं. मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 30,549 (New Cases) नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. जबकि 422 लोगों की कोरोना संक्रमित होने की वजह से मौत हो गई.

जसके बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,17,26,507 पर पहुंच गई. और मरने वालों का कुल आंकड़ा भी 4,25,195 दर्ज किया गया. भारत में अभी भी 4,04,958 एक्टिव केस है. लेकिन देश में रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत पर पहुंच गया है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो वह भी 5 प्रतिशत से नीचे 1.85 प्रतिशत पर बनी हुई है. वहीं अब तक 47.85 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं.

Covid 19Corona Update

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?