देश में कोरोना (Corona) की नई लहर हर बीतते दिन के साथ आमजन को और भी ज्यादा आतंकित कर रही है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) पर एक बार फिर से बीमारी का प्रकोप छा गया है और हालात ये हैं कि इतवार को नए मामलों की संख्या में दिल्ली ने मुंबई (Mumbai) को पीछे छोड़ दिया. इतवार को दिल्ली में 10,774 नए केस मिले जबकि मुंबई में ये संख्या 9986 थी. अकेले दिल्ली ही नहीं इसके साथ लगते एनसीआर के दूसरे शहरों का भी हाल बुरा है. कोरोना की शुरुआत से अबतक पहली बार हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक दिन में एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. रविवार को शहर में 1084 नए केस मिले जोकि अभी तक की एक रिकॉर्ड संख्या है. गुरुग्राम के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत में भी कोरोना के मरीज बढे हैं.