देश में कोरोना के नए केसों (New cases of corona) की रफ्तार में मामूली कमी आई है पर मौत के आंकड़े डरा रहे हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक 24 घंटे में भारत में एक बार फिर 4,209 मरीजों की मौत हुई है जबकि 2 लाख 59 हजार 591 नए केस दर्ज किए गए हैं. इससे पहले बुधवार को 2.76 लाख, मंगलवार को 2.67 लाख, सोमवार को 2.63 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.
अच्छी बात ये है कि देश में एक्टिव केसों (Active cases) में भारी कमी हुई है...नए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब 30 लाख 27 हजार 925 एक्टिव केस हैं...जबकि गुरुवार को ये आंकड़ा 31 लाख 29 हजार 878 था. बहरहाल देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 31 हजार 991 हो गई है. कोरोना से कुल मौतों की संख्या 2 लाख 91 हजार 331 हो गई है. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर भी गुरुवार को तेजी आई. 24 घंटे में 14 लाख 82 हजार 754 टीके लगाए गए. अब देश में 19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 लोगों को डोज़ दिए जा चुके हैं.