दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में मंगलवार को 27 नवंबर के बाद पहली बार 1 दिन में पांच हजार से ज्यादा कोरोना के मामले रिपोर्ट हुए. जबकि 17 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2340 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. अब दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 17332 हो गया है और अब तक 11,113 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की. इसके मुताबिक, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू 30 अप्रैल तक रहेगा.