Rahul-Twitter Controversy: कुछ दिन पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होना खासा सुर्ख़ियों में था. कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था और पार्टी की तरफ से इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था. बाद में राहुल गांधी का अकाउंट कर दिया गया लेकिन कंपनी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी अभी भी कायम है.
ये तस्वीरें हैं आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की जहां कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं 'ट्विटर बर्ड' को फ्राई कर ना केवल खाया बल्कि इसे कंपनी को पार्सल भी कर दिया. इस अजीबो-गरीब हरकत के पीछे इन कार्यकर्ताओं की दलील है कि उन्होंने ये सब कंपनी के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए किया. वहीं बीजेपी ने इस घटना को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस से सवाल पूछे हैं.
ये भी पढ़े: पासवान का 12 जनपथ अब रेल मंत्री वैष्णव को अलॉट, परिवार के साथ रह रहे थे चिराग