महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर शिवसेना के मुखर नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. हिंदी के अख़बार दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि वह इतनी ताकतवर हो गई है कि लोकसभा चुनाव में मोदी का सामना अकेले कर सकती है तो मैं उनका आत्मविश्वास नहीं तोड़ना चाहूंगा लेकिन एक बार वो हाल ही में हुए असम, केरल और पश्चिम बंगाल में आए चुनाव नतीजों को भी देख ले.
दरअसल महाराष्ट्र में सरकार चला रहे महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगले चुनाव वो अपने बूते लड़ेगी. इतना ही नहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष (Maharashtra Congress Chief) नाना पटोले (Nana Patole) ने ये तक कहा है कि अगर हाईकमान फैसला करे तो मैं सीएम फेस (CM face) बनने के लिए तैयार हूं.