मेजर ध्यानचंद के नाम पर Khel Ratna का Cong ने किया स्वागत, कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदलिए

Updated : Aug 06, 2021 22:02
|
Editorji News Desk

Congress on Modi Stadium: ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड’ का नाम ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड’ करने के मोदी सरकार के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है. कांग्रेस ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने का कांग्रेस स्वागत करती है, लेकिन अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) और अरुण जेटली स्टेडियम का नाम बदलकर इसे भी खिलाड़ियों के नाम पर ही रखा जाना चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर बीजेपी और पीएम मोदी अपने छोटे राजनीतिक उदेश्यों के लिए मेजर ध्यानचंद का नाम नहीं घसीटते तो अच्छा होता. 

ये भी देखें । Pegasus Spy: सरकार का नया 'जुगाड़', कहा- कोर्ट में है मामला, संसद में सवाल की अनुमति नहीं

सुरजेवाला ने ओलंपिक वर्ष में पीएम मोदी पर खेल बजट को 230 करोड़ रुपये घटाने का भी आरोप लगाया है. सुरजेवाला बोले कि सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली स्टेडियम का नाम बदल कर पीटी उषा, सरदार मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर, गावस्कर और कपिल देव के नाम पर रखा जाना चाहिए. खेल से जुड़े संस्थानों के नाम अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा के नाम से रखे जाने का भी सुरजेवाला ने समर्थन किया. सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इस देश के नायक थे और रहेंगे.

Rajiv GandhiCongressKhel RatnaMajor Dhyan Chand

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'