Youth Congress के प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल का सवाल, सरकार के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वादे का क्या?

Updated : Aug 05, 2021 15:54
|
Editorji News Desk

पेगासस जासूसी कांड (Pegasus scandal) और तेल की बढ़ी कीमतों (oil prices) को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक सरकार पर हमलावर है. इसी के तहत गुरुवार को यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राहुल गांधी (Rahul gandhi) भी शामिल हुए और कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि देश में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है पर पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार (jobs) दिए जाने का वादा (promise) किया था, लेकिन पिछले 7 सालों में 12 करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं मिला. साथ ही कहा कि वादे के उलट करोड़ों युवाओं का रोजगार छीना गया है

राहुल यही नहीं रुके उन्होंने किसान, दिल्ली कैंट रेप केस समेत अन्य मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार का लक्ष्य हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज दबाना है. क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी उसी दिन पीएम मोदी की सरकार गिर जाएगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Cantt Rape Case पर राजनीति जारी, बीजेपी ने राहुल पर लगाया कानून के उल्‍लंघन का आरोप

protestJobs CrisisYouth CongressRahul Gandh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'