कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट (North East) के हालात को लेकर मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने मेघालय के ताजा हालातों की तुलना अफगानिस्तान से कर दी. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पीएम और गृहमंत्री देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.
सुरजेवाला ने सबसे पहले असम-मिजोरम बॉर्डर(Assam Mizoram) का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि दोनों राज्य वहां ऐसे लड़ रहे थे जैसे दुश्मन, क्या गृहमंत्री इसकी जिम्मेदारी लेंगे ?
इसके बाद मेघालय का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मेघालय में भी एनडीए की सरकार है, लेकिन वहां आतंकी बंदूक लेकर राजधानी शिलॉन्ग में घूम रहे हैं ? स्वतंत्रता दिवस पर वहां कर्फ्यू था और इंटरनेट भी बंद था, ऐसे में केंद्र सरकार क्या कर रही है ? सुरजेवाला ने नागालैंड शांति समझौता और अरूणाचल प्रदेश में चीनी गतिविधियं का जिक्र करते हुए भी सरकार पर हल्ला बोला.