Rajya Sabha Ruckus: मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में हुई कथित मारपीट को लेकर राजनीती अभी भी जारी है. बुधवार को छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों छाया वर्मा (Chhaya Verma) और फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा. मीडिया से बात करते हुए छाया वर्मा ने दावा किया कि उस दिन हुई धक्का-मुक्की में उनको भी चोट आई थी और इतना कहते हुए वो रो पड़ीं.
वहीं फूलो देवी नेताम भी कैमरे के सामने ही भावुक हो गईं. इन नेताओं ने कहा कि हम महंगाई, पेगासस, कृषि बिल पर चर्चा की मांग करे थे लेकिन सत्ता पक्ष इस पर चर्चा को तैयार ही नहीं था. इसी मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ और इसके बाद महिला सांसदों के साथ जो हुआ वो बेहद शर्मनाक था.