पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस तक की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है. कांग्रेस (Congress) पार्टी ने अब सड़कों पर उतरकर महंगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. मुंबई (Mumbai) में शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कीमतों में इजाफे के खिलाफ प्रदर्शन (Protest) किया, हालांकि इस दौरान हादसा भी हो गया.
मुंबई में कांग्रेसी कार्यकर्ता एक बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन बैलगाड़ी पर सवार होने की नेताओं में होड़ मच गई और बैलगाड़ी पर इतने लोग सवार हो गए कि यह भार सह नहीं पाई और टूट गई. इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक नीचे गिर पड़े. हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं.