शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) देश में तेल की बढ़ी कीमतों (Fuel Price) के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों और ख़ास कर तेल के दाम को लेकर अपनाये जा रहे रुख के प्रति अपना विरोध जताएंगे. आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा छू चुकी हैं और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र सरकार को लगातार घेर रहे हैं.
वहीं इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के अपने तर्क हैं और सरकार के बयानों से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वो हाल फिलहाल के दिनों में तेल की कीमतें काम करने नहीं जा रही है.